फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगाकेयर को 33 बेड का कोविड अस्पताल चलाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में दिल्ली रोड स्थित मेगा केयर हॉस्पिटल को 33 बेड का आईसीयू कोविड हॉस्पिटल चलाने की अनुमति दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेगा केयर हॉस्पिटल को पहले 50 बेड का कोविड हॉस्पिटल चलाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन हॉस्पिटल में आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण अब इसे 33 बेड के लिए अनुमति दी गई है। इनके द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (आईपीसी) प्रोटोकॉल का पालन किया एवं कराया जाएगा। चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें