सहारनपुर। कोरोना के चलते सोमवार को 11 और मरीजों की जान चली गई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 264 हो गई है। सोमवार को 549 कोरोना संक्रमित भी मिले। अब जिले में संक्रमितो की कुल संख्या 19972 पर पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 429 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके बाद 4854 एक्टिव मरीज हैं।
जिन 11 मरीजों की मौत हुई है, उनमें आठ मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज के हैं, जबकि तीन ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। सात मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी। शेष चार मरीजों में अन्य बीमारियों को भी वजह माना गया है। सोमवार को मिले संक्रमितों में सरसावा के 13, गंगोह के नौ, देवबंद के सात, गिल कॉलोनी, आवास विकास, टीबीएस सहारनपुर के छह-छह, जिला अस्पताल परिसर, जेल चुंगी, नागल के पांच-पांच, पीएचसी और सीएचसी के चार, खुशहालीपुर कलां, ढिक्का कलां, हिम्मतनगर, हकीकतनगर, पेपर मिल रोड, जिला जेल, दुर्गापुरी कॉलोनी, जवाहर नगर, साईं धाम कॉलोनी, हसनपुर, नवीन नगर, शिव विहार, गाजीवाला, गांगनौली, न्यू शारदा नगर, माधोनगर, पुष्पा विहार, जनकनगर, लेबर कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, जवाहर पार्क, भायला के तीन-तीन तथा थाना नागल, घ्याना, बोहडुपुर, गुरुद्वारा रोड, छुटमलपुर, पैरामाउंट कॉलोनी, नुमाइश कैंप, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पुरानी मंडी, सदर थाना, थाना बेहट के दो-दो मरीज शामिल हैं।