सहारनपुर के गंगोह में श्री भगवती मेला परिसर में चल रहे दंगल की इनामी कुश्तियों के दौरान तीसरे दिन गंगोह के वकार पहलवान ने मेरठ के जगजीवन पहलवान को पटखनी देकर चित्त कर दिया।
सुमित रुड़की ने भी अहसान सांगाठेड़ा को धोबी पछाड़ मारकर कुश्ती जीत ली। श्री मां भगवती मेले में दंगल के तीसरे दिन खलीफा तहसीन के चेले वकार गंगोही ने जगजीवन मेरठ को चित्त कर 1500 रुपये और सुमित रुड़की ने अहसान सांगाठेड़ा को पटखनी देकर 800 रुपये की इनामी कुश्ती जीती।
इनके अलावा परवेज खानपुर ने शारिक दूधला, समीर दूधला ने कादिर शास्त्रा, शमसाद सांगाठेड़ा ने दीपक दूधला, गाद्दा सांगाठेड़ा ने आलमगीर खेड़ा अफगान, शारिक कम्हेड़ा ने इसरार सांगाठेड़ा को दांवपेंच में उलझाकर धूल चटाई।
सोनू दूधला, यश बसी, आशीष दूधला, साबिर मैनपुरा, आसिफ सांगाठेड़ा, साहिल गंगोह, शारिक दौलतपुर, उस्मान सांगाठेड़ा, साबिर मैनपुरा, सहमून तातारपुर खुर्द, सुहेल फतेहपुर, मुरसलीन सांगाठेड़ा की कुश्तियां बराबरी पर छूटी।
दंगल प्रभारी सुहेल खान, खलीफा सूफी तहसीन, सैयद शारिक, अफसर, नवाब खलीफा, संजय शर्मा, गोकल खलीफा, सिकंदर अली का सहयोग मिला। डॉ. वीर सिंह भावुक, संदीप तायल, अरविंद शर्मा, अजय ऐरन व्यवस्थाओं में लगे रहे। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।