फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाले किनारे उतारीं दवाइयां, एक्सपायरी होने की आशंका

Sat, 03 Jan 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बोरे में रखी दवाइयां। स्त्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुल जोगियान के पास नाले किनारे कार्टून में भरी दवाइयों को उतारा गया। दवाइयों के एक्सपायरी होने पर नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इसके बारे में पुलिस और संबंधित विभाग को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक रिक्शा चालक पुल जोगियान से ढमोला नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर रुका। इसके बाद रिक्शा से बोरे और कार्टून में भरी दवाइयों को उतारना शुरू कर दिया। दवाइयों के पैकेट पुराने व फटे हुए थे। इनमें टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन थे। आशंका है कि कई दवाइयों की एक्सपायरी तिथि कई महीने पहले की पाई गई। आरोप है कि इन एक्सपायरी दवाइयों को किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र कर आगे कहीं भेजने की तैयारी जा रही थी।
आशंका यह भी जताई जा रही है कि इन दवाइयों पर दोबारा रैपर या लेबल चिपकाकर इन्हें बाजार में खपाया जा सकता है। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस तरह का अभी कोई मामला पता नहीं चला है। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें