फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभाथियों को वितरित की दवाएं

विज्ञापन
एसएएम इंटर कॉलेज में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में विचार रखती नूतन शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया और लाभार्थी महिलाओं को दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन

ग्राम हलालपुर व सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ हमारी माताओं और बहनों को मिल रहा है। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेगी, तभी सशक्त होंगी।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, स्नेह गुुंबर, सरिता चौधरी, रमा गुप्ता, नीलू राणा, वीना बजाज, रेखा रोहिला, अंजू, कंचन धवन, रंजू नरूला, कुसुम अग्रवाल, हरप्रीत कौर, नीता नारंग, विनीता चौहान, नम्रता रस्तोगी, दुर्गा सागर, सीमा कात्यान, नीलिमा राणा मौजूद रही।
विज्ञापन

सशक्त बनी हैं महिलाएं
सहारनपुर। महिला मोर्चा द्वारा टोपरी मंडल के गांव हलालपुर में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम संयोजक महानगर मंत्री विनीता चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान में अनेक योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ लेकर महिलाएं सशक्त बनी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती शर्मा, वर्षा चोपड़ा, जगपाल, योगेश कुमार, नरेंद्र, शिखा कश्यप मौजूद रहे। इसके साथ ही लाभार्थियों को दवाएं वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें