फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 मई को बंद रहेंगी दवा की दुकानें

Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन, काॅरपोरेट छूट नीति के विरोध में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील त्यागी, सचिव प्रदीप लूथरा ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से दवा व्यापार पर असर पड़ रहा है। अवैध ई-फार्मेसी संचालन देकर दवाओं की बिक्री से पारंपरिक औषधि वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे छोटे और मध्यम स्तर के केमिस्ट के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।
आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण बिना वैध पर्चे के दवाओं की उपलब्धता, एंटीबायोटिक का दुरुपयोग, दवाओं के अनुचित भंडारण की समस्याएं बढ़ रही हैं।
एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) को वापस लेने की मांग की है। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 20 मई को देशभर में दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। इस मौके पर हरीश सड़ाना, सतीश ठकराल, विकास, एसपी सिंह, गोपाल मक्कड़, देवेंद्र, प्रवीण गुप्ता, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें