फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ने आईएसओ प्रमाणपत्र के लिए शुरू किए प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन कॉलेज में संचालित अस्पताल में स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए प्रयासरत है। प्रमाण-पत्र लेने के लिए संस्था को एक वर्ष पूर्व भेजे गए मांगपत्र पर आईएसओ की टीम ने केंद्रीय प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए संस्था के मानकों पर कसा।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वह सेंट्रल लैब को इंटरनैशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन का प्रमाणपत्र दिलाने के प्रयास कर रहे है। इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला आधुनिक मशीनों एवं कुशल प्रशिक्षितों के साथ एक उन्नत प्रयोगशाला है। जिसमें सभी प्रकार के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें हार्मोनल टेस्ट, थायराइड के सभी प्रकार के टेस्ट, डायबिटीज के सभी प्रकार के टेस्ट, लीवर प्रोफाईल, किडनी, प्रोफाईल, कॉर्डियक प्रोफाइल, खून की सभी प्रकार जांच जिसमें डेंगू, टाइफाइड, वायरल, हीमोग्लोबिन, सीवीसी, एचआईवी के अलावा एबीजी तथा बायोप्सी आदि के टेस्ट भी किए जा रहे है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय प्रयोगशाला में सभी टेस्ट आधुनिक मशीनों के साथ तकनीकी तथा शैक्षिक रूप से कुशल लोगों के द्वारा मानकों के आधार पर किए जा रहे हैं। साथ ही प्रयोगशाला के बायोमेडिकल वेस्ट को भी नियमानुसार निष्पादित किया जा रहा है। सेंट्रल लैब की कार्यकुशलता को देखते हुए एक वर्ष पहले आइएसओ प्रमाणपत्र की मांग के संबंध में संस्था को पत्र प्रेषित किया गया था तथा दो दिन पूर्व संस्था की टीम ने पूरी प्रयोगशाला को अपनी कसौटी पर परखा। प्राचार्य ने कहा उन्हें भरोसा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज की केंद्रीय प्रयोगशाला को अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) प्रमाण-पत्र मिल जाएगा। जिससे राजकीय मेडिकल कॉलेज की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें