फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोग चिकित्सकों का एक माह का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विषय को लेकर एक माह के प्रशिक्षण सत्र में छह जिलों के पीएमएस संवर्ग के 22 चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। एक माह चले सत्र के उपरांत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

शनिवार को अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य चिकित्सा सेवा के सभी चिकित्सकों को मानसिक रोगों के इलाज का प्रशिक्षण देने का आदेश जारी किया था। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों लखनऊ, आगरा, बरेली तथा सहारनपुर का चयन करते हुए में मानसिक रोगों को लेकर एक माह तक प्रशिक्षण सत्र चलाने का आदेश जारी किया था। प्राचार्य ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक नवंबर से सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा शामली के राज्य चिकित्सा सेवा संवर्ग के 22 चिकित्सकों को मानसिक रोगों के इलाज का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्राचार्य ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण सत्र में मानसिक रोग कार्यक्रम के प्रदेश के अधिकारी नोडल डाक्टर सुनील पांडेय तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर अंशुमन तिवारी ने प्रशिक्षण दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर अंशुमन तिवारी ने जानकारी दी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में 10 बेड का वार्ड संचालित है। जिसमें पर्सनॉलिटी टेस्ट, बायोफीड बैक मशीन, ईईजी की मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों की तरह ही है, जिसका इलाज संभव है, लेकिन समाज में मानसिक रोगी उपहास का पात्र बन जाता है। जबकि लोगों को चाहिए कि उसे सहारा देकर उसका इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें