फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 413 स्थानों पर लगेंगे चिकित्सा शिविर महिलाओं की जांच पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान बुधवार यानी आज से शुरू होगा। इसके तहत दो अक्तूबर तक शिविर लगाएं जाएंगे। शहरों व गांवों में 413 स्थानों पर लगने वाले शिविरों में महिलाओं व बच्चों की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य चेकअप करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी में कार्यरत विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें पोषण अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों में सही खानपान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। महिलाओं में गैर संचारी रोग (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर), टीबी, एनीमिया, स्किल सेल की जांच, निक्षय मित्र योजना में पंजीकरण, परामर्श कार्ड, वितरण होगा। गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, पोषण संबंधी परामर्श देने, मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड, बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें