फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन दिन में लाइसेंस नहीं बनवाया तो सील होंगी मीट की दुकानें

Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिना लाइसेंस के मीट बेचने वालों ने यदि तीन दिन में लाइसेंस नहीं बनाया तो उनकी दुकानें सील की जाएंगी। नगर निगम की इस चेतावनी से मीट व्यपारियों में खलबली है। उधर, नगर निगम ने मंगलवार को पुल जोगियान पर बिना लाइसेंस मीट बेचने वालों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा प्रवर्तन दल के साथ शहर में मीट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए पुल जोगियान पहुंचे। तीन दुकानदारों को बिना लाइसेंस व्यापार करते पाया। इसके अलावा उक्त दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी किया हुआ था और दुकानों में तथा दुकान के आस पास गंदगी भी व्याप्त थी। इस पर तीनों दुकानों का चालान करते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
उन्होंने शहर में मीट का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को नगर निगम से अपनी दुकानों का व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए तीन दिन का समय दिया।
चेतावनी दी कि यदि शहर में कोई भी मीट व्यवसायी बिना लाइसेंस दुकान संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान सील की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार खुले में मीट बेचते हुए या गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें