फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रोड पर गद्दा फैक्टरी में आग लगी

विज्ञापन
सहारनपुर: गागलहेड़ी क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी/सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली के पास एक फैक्टरी में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस फैक्टरी में फोम की कतरन आदि इकट्ठा कर गद्दे बनाए जाते हैं। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर संत निरंकारी भवन के कुछ पास ही अमित सेठी और सुमित सेठी की आरव एक्सपोर्ट्स के नाम से दो मंजिला फैक्टरी है। इस फैक्टरी में फोम की कतरन इकट्ठा करके गद्दे तैयार किए जाते हैं। सुबह करीब 11 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई कि फैक्टरी में आग लग गई है। लेकिन फैक्टरी में फोम से तैयार कुशन और अन्य सामान होने के कारण आग बढ़ती चली गई। देखते ही देखते यह आग गोदाम के दूसरे हिस्से की ओर चली गई। आग बढ़ने के कारण अंदर पिलर तक क्षतिग्रस्त हो गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हो सकता है कि किसी तरह कतरन या फोम में चिंगारी के बाद आग भड़की है। आग बुझाने के लिए चार गाड़ियां भेजी गईं थी। इनमें से दो गाड़ियों का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पाया गया। वहीं, अमित सेठी ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले जनता रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में भी आग लग गई थी। इस स्टोरेज में ड्राई फ्रूट, मसाला, हल्दी आदि सामान का लाखों का स्टॉक जल गया था और काफी सामान खराब हो गया था। इस आग को बुझाने में 12 घंटे से भी अधिक का समय लग गया था और छत को तोड़कर धुआं निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें