फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नानौता में मूंगफली के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 11 Jan 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नगर की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक गर्ग की मूंगफली की भट्टी एवं गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती लपटों और धुएं को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग व कालोनीवासी ने आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम करीब 8:15 बजे नगर की स्टेट बैंक कालोनी स्थित अभिषेक गर्ग के मूंगफली के गोदाम व भट्टी में अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कालोनीवासियों में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, जहां कालोनीवासियों व दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी मूंगफली व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे गोदाम मालिक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं गोदाम मालिक ने किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें