अपने आवास पर हाउस अरेस्ट किए गए चकहरेटी स्थित अरविंद पालीवाल। संवाद
पुवांरका। मेरठ के गांव कपसाड़ जाने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व मेरठ मंडल प्रभारी अरविंद पालीवाल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
अरविंद पालीवाल शनिवार सुबह साथियों सहित अनुसूचित महिला की हत्या के मामले में कपसाढ़ गांव जा रहे थे जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उनको उनके जनता रोड स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा की गई महिला की हत्या को लेकर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पूनिया के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रात में ही हाउस अरेस्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि योगी की तानाशाही सरकार में दलितों का शोषण चरम सीमा पर है, भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पूरी तरीके से फेल हो चुके हैं। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी योगी और मोदी की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उनके साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, निखिल गौतम, अनुज, प्रदीप, राहुल, अमन कुमार, सूरजपाल, मुनेश कुमार, मुकुल गौतम, मोनू, रविंदर, शशिकांत आदि कार्यकर्ता रहे।