फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकाबपोश महिलाओं की दबंगई, घर में घुसकर महिला व बच्चों को पीटा

Tue, 31 Mar 2026 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार में नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विरेंद्र ने मां से पुष्पांजलि विहार वाले मकान की गिफ्ट डीड कराई थी। इसके बाद विशाल सिंह नाम के व्यक्ति को मकान बेच दिया था। मकान कुछ दिन से बंद था। जैसे ही इसका पता विरेंद्र के भाई संग्राम सिंह को चला और वह परिवार के साथ मकान में रहने लगा। खरीदार विशाल सिंह को पता चला कि उसके मकान में कोई रहने लगा है। इसके बाद विशाल और विरेंद्र पक्ष के लोग मकान पर पहुंचे। दीवार फांदकर घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी।
महिलाओं को घर के अंदर से खींचकर बाहर निकाला। मारपीट करने वाली सभी महिलाओं ने मुंह पर दुपट्टा लपेट रखा था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना जनकपुरी पुलिस ने विरेंद्र व विशाल पक्ष के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें