फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जयद्रथ द्वार पर लगे हैं गंदगी के ढेर, सड़क पर भरा है पानी

विज्ञापन
बरसात के निकासी नही होने से अंबेहटाचांद भगवानपुर मार्ग पर भरा बरसात का पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव अंबेहटा चांद में शहीद जयद्रथ द्वार पर गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं पहली बरसात होते ही शहीद के गांव भगवानपुर जाने वाला मार्ग जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों ने गांव किनारे बने तालाब की प्रशासन से खोदाई कराकर मेन सड़क पर भरे पानी की निकासी कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरसात के पानी की निकासी नहीं होने पर दो दिन से शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर-अंबहेटा चांद मार्ग जलमग्न है। शहीद के गांव भगवानपुर के ग्रामीणों को बाहर आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव अंबेहटा चांद से भगवानपुर मार्ग पर बने शहीद जयद्रथ द्वार पर गंदगी के लगे ढेर बीमारियों को दावत दे रहे हैं। ग्रामीण कानसिंह राणा, विपिन राणा, जसवीर सिंह आदि ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जों के चलते पानी की निकासी नहीं होने के कारण अंबेहटा-भगवानपुर मार्ग कई कई फीट पानी है। दो दिन पूर्व हुई बरसात से मार्ग जलमग्न है। ग्रामीणों को इससे आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के पानी निकासी व गंदगी साफ कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा का कहना है मामले जांच कराकर शीघ्र ही बरसात के पानी की निकासी व शहीद द्वार के पास से गंदगी के ढेरों को उठवाया जाएगा।

भगवानपुर में शहीद द्वार के पास लगे गंदगी के ढेर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें