फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। गांव गणेशपुर में मांगी (33) पत्नी योगेश का शव कमरे की छत में लगे पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका के मायके वालों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मांगी का थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भागूवाला में मायका है। उसकी शादी 2020 में गणेशपुर निवासी योगेश के साथ हुई थी। शादी के बाद मांगी कोई बच्चा नहीं हुआ था। उसके भाई मांगेराम ने बताया कि उसकी बहन को पति, सास व ससुर कम दहेज मिलने के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके बाद उसे बांझ होने का ताना देकर परेशान किया जा रहा था। कई बार मारपीट भी की गई।
उन्होंने कई बार उन्हें समझाया भी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उसकी बहन को परेशान करने लगते थे। शुक्रवार सुबह उनकी मौसी ने मांगी की मौत की सूचना दी। उसकी ससुरालियों की तरफ से उन्हें कोई खबर नहीं की गई। मांगेराम ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है, जिसमें उसका पति, सास, ससुर व देवर शामिल है। साजिश के तहत हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की जा रही है। मांगेराम ने चारों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें