फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच माह के भीतर ही विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति सहित सास - ससुर के खिलाफ दहेज, हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के पिता का कहना है कि जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह बरामदे में मृत अवस्था में पड़ी थी। ससुराल वाले वहां से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गंगोह के गांव सुखेड़ी निवासी जलेंद्र पुत्र मोहल्लू ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री नेहा का विवाह इसी वर्ष 14 जनवरी को उम्मेदगढ़ निवासी अंकित पुत्र प्रमोद के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अंकित, ससुर प्रमोद व सास ऊषा ने नेहा पर दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। नेहा के कहने पर उसने उसकी ससुराल वालों को एक लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद भी ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करते रहे। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे उसकी पुत्री का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन सुनने के बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसकी पुत्री घर के बरामदे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। जबकि उसकी ससुराल के सभी लोग वहां से फरार थे। सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें