फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला में निशा (30) पत्नी अजय की घर के अंदर फंदा लगने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला कोठी निवासी अजय कुमार छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता है। अजय ने बताया कि रविवार रात 11 बजे वह रेहड़ी लेकर घर पहुंचा। अंदर जाने पर देखा कि निशा फंदे पर लटकी थी। इसके बाद वह उसे चिकित्सक के यहां ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निशा के शव को कब्जे में लेकर उसके मायके दीनारपुर गागलहेड़ी में परिजनों को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो पाया। इसके बाद गागलहेड़ी पुलिस के माध्यम से निशा के मायके वाले सोमवार तड़के सुलतानपुर पहुंचे।
पिता कालूराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी 2019 को निशा की शादी अजय के साथ की गई थी। शुरू से ही निशा के ससुराल वाले दो लाख रुपये, एक कार देने की मांग कर रहे थे। बताया कि उन्होंने ससुराल वालों को एक लाख रुपये दे भी दिए थे। इसके बावजूद उन्होंने उसकी बेटी की हत्या कर दी। मृतका के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटा पांच माह और सबसे बड़ा छह साल का बेटा है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि निशा के पिता की तहरीर पर पति अजय कुमार, देवर विजय, ससुर बबलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें