मायका पक्ष ने कहा गला घोटकर की गई बेटी की हत्या
शाहजमानी के पिता और परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्हें शक है कि ससुराल वालों ने मिलकर शाहजमानी की गला घोंटकर हत्या की है और अब इसे हृदय गति रुकने का बहाना बनाकर छिपाया जा रहा है।
ससुराल पक्ष ने दी ये सफाई
मृतका के पति आरिफ और उसके परिजन इस आरोप से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि शाहजमानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। आरिफ मुजफ्फराबाद में सुनार की दुकान चलाता है। दंपति के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र दो साल और दूसरे की छह माह है।
सहारनपुर में विवाहिता की मौत
- फोटो : संवाद
फॉरेंसिक और पुलिस टीम भी मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
'मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,'-थाना प्रभारी फतेहपुर।