फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में सैय्यद माजरा गांव में रब्बानी पत्नी कमर हुसैन निवासी सैय्यद माजरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई अजहत निवासी थाना तितावी मुजफ्फरनगर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी बहन रब्बानी की शादी ग्राम सैय्यद माजरा निवासी कमर पुत्र शमशाद के साथ साढ़े चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करते थे। अक्सर मारपीट कर उसको प्रताड़ित किया जाता था।
बताया कि शुक्रवार की रात में रब्बानी ने फोन पर कहा कि ससुराल वाले कुछ खिलाकर उसे मारना चाहते हैं। इसके बाद रात में ही रब्बानी की मौत की सूचना मिल गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक रब्बानी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की व शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

अजहत ने मृतका के पति कमर, जेठ चांद, जेठानी साजिया, ननद तंजीम व उसके पति कासिम पर हत्या का आरोप लगाया है। वही थाना प्रभारी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस में दरोगा है रब्बानी का मामा
विवाहिता रब्बानी के मामा एसएम नदीम यूपी पुलिस में दरोगा हैं। उन्होंने भी ससुराल वालों पर रब्बानी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रब्बानी ने आठ महीना पहले ही बेटे को जन्म दिया था। उसे आरोपी पति अपनी बहन को देना चाहता था। इसको लेकर भी विवाद रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें