फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित नई कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना वार्ड 67 में 62 फुटा रोड स्थित नई कॉलोनी की है। फरहान की पत्नी सानिया ने घर पर पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जिस पर समय महिला ने आत्महत्या की, उस दौरान घर में कोई नहीं था। किसी को भी भनक नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि सानिया की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। मृतका का पति फरहान मजदूरी करता है। मृतका के परिजन दहेज हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें