फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से विवाहिता की मौत, पति सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से विवाहिता की मौत, पति सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

तीतरो। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तीतरो कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरखेड़ी मुसलमान निवासी जसविंदर की शादी हरचंदपुर चिड़ियापुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड निवासी छबीग सिंह की बेटी गुरविंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से जसविंदर को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हालत गंभीर है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे। जसविंदर ने परिजनों को बताया कि जबरदस्ती ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर पिलाया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट को भी विवाहिता ने यही बयान दिए। इसके बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति जसविंदर सिंह सहित सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुकेश दिनकर ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उधर, ससुर रघुवीर सिंह का कहना है कि उसके बेटे, पत्नी और बेटी को बेवजह फंसाया जा रहा है। जबकि उनकी बहू ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें