फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, दोनों की मौत

Mon, 22 Jun 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक अंकुश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहारनपुर/पुवांरका। विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों बेहोशी की हालत में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पाली स्थित एक खेत में मिले। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


नागल क्षेत्र के गांव मड़की निवासी काजल (22) की करीब आठ महीने पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदलहेड़ी निवासी राजू से शादी हुई थी। यह शादी काजल के फूफा नरेंद्र ने कराई थी। राजू भगवानपुर स्थित लोहे की फैक्टरी में काम करता है। गांव के ही अंकुश का राजू के घर आना-जाना रहता था। कई बार वह राजू की अनुपस्थिति में आ जाता था, जिसे लेकर राजू और काजल के बीच विवाद भी होने लगा था। विवाद के चलते ही पिछले दिनों काजल अपने फूफा के घर गांव मड़की आ गई थी। इसी शनिवार नरेंद्र और उनकी पत्नी मजदूरी पर चले गए थे।
इसी दौरान अंकुश मड़की पहुंचा और काजल को अपने साथ ले गया। नरेंद्र और उसकी पत्नी जब घर लौटे तो देखा कि काजल नहीं है। आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। नागल थाने में अंकुश के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना दी। रविवार सुबह अंकुश और काजल गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पाली स्थित खेत में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

-



इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

मृतक अंकुश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें