फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या पर सख्त कानून बने, गोमाता को मिले राष्ट्रीय माता का दर्जा : जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद

Mon, 22 Jun 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में हुए कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का अभिनंदन करते श्री त्रि
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। अखंड भारत युवा कल्याण संगठन के बैनर तले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गो-रक्षार्थ धर्म यात्रा और अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें जगद्गुरु ने केंद्र सरकार से गोहत्या पर सख्त कानून बनाने और गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोवंश केवल एक पशु नहीं, बल्कि आस्था, अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण संरक्षण का आधार रहा है। गोहत्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों को और अधिक कठोर कानून बनाना चाहिए। जब तक गोवंश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक गोकशी जैसी घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाना संभव नहीं होगा। जगद्गुरु ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग दोहराते हुए कहा कि जिस प्रकार देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करता है, उसी प्रकार गोमाता को भी विशेष संवैधानिक संरक्षण मिलना चाहिए।
महाराज ने सरकार से गोसंरक्षण को लेकर व्यापक राष्ट्रीय नीति बनाने तथा गोशालाओं को मजबूत करने की भी मांग की। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्र्स्ट के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक पंडित सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि गोसंरक्षण किसी एक समाज या वर्ग का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चेतना का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ मुस्लिम बुद्धिजीवियों द्वारा भी गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है, जो सामाजिक समरसता और साझा सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य ने अखंड भारत युवा कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी को जनपद सहारनपुर तथा रुद्र मिश्रा को देवबंद नगर के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निधि सैनी, महासचिव सागर सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष टींकू, अंकुल कश्यप सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें