फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद नकुड कोतवाली में बिलखती मृतका विवाहिता की मां सीमा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव कुराली में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पति, सास, ससुर, चाचा और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंची हरिद्वार जनपद के गांव मामूद सलेमपुर निवासी महिला सीमा ने तहरीर देकर बताया कि उसने नौ नंवबर 2016 को अपनी लड़की काजल की शादी गांव कुराली निवासी युवक के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए काजल का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर भी वह लोक लाज की खातिर हर बार अपनी बेटी को समझा बुझाकर मामला शांत करती रही। पीड़िता मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे उसकी देवरानी के फोन पर बेटी काजल की मौत हो जाने की सूचना उसके दामाद ने दी तो वह अपने रिश्तेदारों को लेकर ग्राम कुराली आ ही रही थी। बीच रास्ते ही ससुरालियों ने फोन किया और कहा कि उन्होंने काजल का अंतिम संस्कार कर दिया है। ऐसे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यह बात सुनकर उन्हें व अन्य रिश्तेदारों को भी गहरा सदमा पहुंचा है। मृतका की मां सीमा ने अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर कोतवाली पहुंच ससुरालियों पर उसकी बेटी की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए काजल के पति, सास, ससुर, चाचा और ननद सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई सतीश चौधरी ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें