फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता तुलसी का श्रृंगार कर श्रद्धाभाव से किया विवाह

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान शिवपुरी शिव मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर पूजा अर्चना करती श्रद्वालु। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में कार्तिक मास में तुलसी-शालिग्राम विवाह श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ। मंदिरों में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का शृंगार कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने तुलसी माता की परिक्रमा की।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम ठाकुर शालिग्राम जी का पूजन कर पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही तुलसी माता का शृंगार कर पूजा की गई। यजमानों ने तुलसी रूप में कन्या की ठाकुर शालिग्राम को जयमाला पहनाने की रस्म अदा कराई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि तुलसी एवं ठाकुर शालिग्राम विवाह परमपुरस एवं प्रकृति का मिलन है। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, रमेश, नरेश चंदेल, गीता, वर्षा, किरण, बबली, सुचेता, शोभा, कविता, कमला, अंजना मौजूद रहे।
तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने माता तुलसी और शालिग्राम भगवान की पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने तुलसी माता की परिक्रमा की। इसके पश्चात विवाह की रस्म पूरी की गई। इस दौरान प्रदीप, पंकज, राजन चांदना, अशोक शर्मा, सुभाष हुडिया, रमन मक्कड़, दीपा, सुनीता, कविता, बबीता मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी कॉलोन स्थित श्री शिव बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान राजन, अमन, धीरज, अनूप, सलोनी, शर्मिल, जयश्री, सुनीता उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बालाजी धाम, साईंधाम, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर में तुलसी विवाह श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें