फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवरात्रों में बाजारों में खूब हुआ कारोबार, अब धनतेरस के लिए तैयार

Thu, 02 Oct 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव और जीएसटी में कमी के चलते नवरात्रों इस बार खूब कारोबार हुआ। बाजार अब धनतेरस के लिए तैयार है। कारोबारियों की माने तो इस बार नवरात्र में करीब सौ करोड़ रुपये का व्यापार जिलेभर में हुआ है। इसमें कपड़े से लेकर बर्तन समेत सभी क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन


पितृ पक्ष के बाद 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुए थे। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक है। हर तरह के कारोबार में अच्छा इजाफा हुआ है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर, सराफा कारोबार में तेजी आई है। धनतेरस पर वाहन शोरूम पर बुकिंग हो रही है। महानगर में औसतन हर दिन करीब सौ से सवा सौ दुपहिया वाहनों की बुकिंग की जा रही है। इनकी डिलीवरी धनतेरस और छोटी दीपावली के लिए बुक हो रही है। इसी तरह कार शोरूम भी ग्राहकों गुलजार है।
कारों पर जीएसटी से कम होने पर इनकी कीमतें कम हुई है। इसी तरह सराफा कारोबार में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बाद भी ग्राहकों ने खरीदारी की है। इसके अलाव लोग अब धनतेरस के लिए भी आभूषण बुक करा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक में भी अच्छा कारोबार हुआ है। महानगर के रायवाला कपड़ा मार्केट में दुकानें और शोरूम देर रात तक खुल रहे हैं। सहालग भी नजदीक है। ऐसे में विवाह समेत अन्य शुभ मुहूर्त पर होने वाले आयोजनों के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें