फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आइ लव मोहम्मद पोस्टर मामले में बिलाल को मिली जमानत

Thu, 02 Oct 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद के नारे लगाने और पोस्टर दिखाने के मामले में आरोपी बिलाल को नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दी है। अदालत ने 50 हजार रुपये के दो जमानतियों पर आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन

दरअसल, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले बिलाल ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर लहराया था। इसके साथ ही नारे भी लगाए थे। इस दौरान पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसके मोबाइल में फलस्तीन मामले को लेकर वीडियो मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। 11 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस नागरिकता संशोधन कानून और सीएए को लेकर पूर्व में हुए आंदोलन का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस अज्ञात लोगों को चिह्नित करने में जुटी है। समाजसेवी राहुल झाम की तहरीर पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बिलाल को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें