फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: क्रिसमस के लिए सजे बाजार, उपहारों के साथ स्नो ट्री की बयार

विज्ञापन
क्रिसमस के लिए दुकान पर सजे सजावटी सामान
विज्ञापन
सहारनपुर। क्रिसमस में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। घरों से लेकर चर्च में कैरल्स गाए जा रहे हैं। इसाई समाज के बच्चे घरों को सजाने में लगे हैं। इसी के चलते बाजारों में भी क्रिसमस की धूम है। इस बार स्नो ट्री काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजार में क्रिसमस को लेकर सजावटी सामानों की भरमार है। क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान, सेंटा क्लॉज की ड्रेस और मुखौटे भी दुकानों पर सज गए हैं। ग्राहक इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। महानगर के दिल्ली रोड, नेहरू मार्केट और रायवाला कपड़ा मार्केट में देर रात तक खरीदारी हो रही है। लोग गर्म कपड़ों के साथ क्रिसमस के लिए भी विशेष तौर पर खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ सजावटी सामान की दुकानों पर है। दुकानदारों की मानें तो मसीह समुदाय अपने-अपने घरों पर क्रिसमस ट्री जरूर लगाते हैं। इस बार स्नो ट्री की तो धूम है ही, इसके साथ ही पाइन ट्री भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। यह स्नो ट्री देखने में बेहद सुंदर है, देखने में ऐसा लगता है जैसे ट्री पर बर्फ गिरी हो।
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए क्रिस्टल बॉल, स्टार लाइट, फ्रील, छोटी एलईडी लाइट, म्यूजिकल लाइट बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार अर्चित ने बताया कि स्नो ट्री एक हजार रुपये से शुरू है, जो लंबाई के हिसाब से अलग-अलग कीमत के हैं। पाइन ट्री 900 रुपये से शुरू है। इसी तरह स्टार लाइट 80 रुपये से शुरू हो रही है, जो 250 रुपये तक है। क्रिस्टल बॉल व बोतल 60 रुपये से शुरू है। म्यूजिकल लाइट भी सौ रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। इसी तरह सेंटा क्लॉज की ड्रेस भी 700 रुपये से शुरू है, जो बड़ों के साइज के हिसाब से अलग-अलग कीमत की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें