खानआलमपुरा यार्ड में तबादलो के विरोध में प्रदर्शन करते
सहारनपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने तबादलों के विरोध में खानआलमपुरा यार्ड में प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर बिना किसी कारण चार रेलवे कर्मचारियों का बठिंडा स्थानांतरण करने का आरोप लगाया।
यूनियन का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया है, जो न तो सांविधानिक है और न ही कर्मचारी हित में। यूनियन की मांग है कि बिना कारण किए गए सभी तबादलों को तत्काल रद्द किया जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि चारों साथियों के तबादले रद्द नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव सुशील कुमार व पंकज सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्थानांतरण कार्रवाई पूरी तरह असांविधानिक है। रेलवे कर्मचारी नियमों के अनुसार काम करें। इस मौके पर विजय कुमार, इसराइल राणा, किरोड़ी लाल मीणा, प्रशांत, परमजीत सिंह, धर्मवीर, किशन, सार्थक जायसवाल, राजकुमार, हेमंत शर्मा आदि रहे।