बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता
सहारनपुर। न्यू गोपाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के सेक्टर अध्यक्ष जय सिंह बर्मन के नेतृत्व में कई लोगों ने सपा में शामिल होने की घोषणा की। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने उन्हें पार्टी में शामिल कराते हुए कहा कि बसपा छोड़कर सपा में आने वालों का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा।
शनिवार को देर रात हुए कार्यक्रम में नगर विधायक एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि आज सर्वसमाज का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। अब दलित समाज का भी बसपा से मोहभंग होना शुरू हो गया है। आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो भी भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह ने जय सिंह बर्मन को महानगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वे पार्टी में शामिल होने वाले अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मजबूती प्रदान करें। महानगर महासचिव गुलशन कपूर आदि ने भी विचार रखे। सपा में शामिल होने वालों में आनंद कुमार, सरदार सुरेंद्र सिंह, मोंटू, मान सिंह, शीला देवी गोस्वामी, सदा सिंह बाल्मीकि, मांगेराम बाल्मीकि, मुकेश कश्यप, अनिल कुमार सैनी, अतर कली, सुमन, ममता, राजेश आदि रहे। इस दौरान शेखर राणा, अनुराग मलिक, नवीन सिंघल, विनय त्यागी, रामशरण, काशिफ अल्वी, मौहम्मद उमर, हाफिज इंडिया, नरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।