सहारनपुर। मनरेगा श्रमिकों के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें वे काम एवं जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं होने संबंधी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के उपायुक्त दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत उनकी मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराए जाने को लेकर सरकार गम्भीर है। इस पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस नंबर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक मनरेगा श्रमिक काम एवं जॉब कार्ड उपलब्ध न होने संबंधी शिकायते दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर-9760724222 है।