फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम का उत्पादन 30 फीसदी तक कम होने की संभावना

विज्ञापन
आम का बाग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मार्च में अचानक बढ़ा तापमान जनपद में आम के उत्पादन पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते जनपद में आम का उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत तक कम होने की संभावना है। इससे आम के बागवान से लेकर ठेकेदार तक टेंशन में हैं। इसका सबसे अधिक असर बेहट क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में आम की औसत पैदावार 11.50 टन प्रति हेक्टेयर है। इस बार आम के बागों में बढ़िया बौर आया था, लेकिन मार्च में मौसम अचानक गर्म हो गया। करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से आम का बौर बुरी तरह से प्रभावित हुआ। गर्मी के प्रभाव से न सिर्फ बौर गिर गया, बल्कि आम के फल की सेटिंग भी कम हुई। इसके चलते आम के उत्पादन में 25 प्रतिशत तक कमी होने की संभावना है। जनपद के बेहट क्षेत्र में इसका असर अधिक दिखाई दे रहा है। बागवानों का कहना है कि बागों की स्थिति को देखकर अब बाग के ठेकेदार भी पीछे हटने लगे हैं।
गत वर्षों की अपेक्षा इस बार आम की फसल बहुत कम है। मार्च- अप्रैल में हुई तेज गर्मी से आम की फसल पर विपरीत असर पड़ा है। रही सही कसर भुनगा कीट के प्रकोप और आंधी ने पूरी कर दी है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार आम की फसल 25 प्रतिशत तक कम है।--- मांगेराम धीमान, ग्राम जसमौर।
विज्ञापन

हमारे बाग में इस बार मात्र 50 फीसदी ही आम की फसल है। आम के बौर के समय तेज गर्म मौसम और कुछ समय बाद ही ठंडा हो जाने से आम की कम बैठा है। अब भारी गर्मी से आम टूटकर नीचे गिरने से भारी नुकसान होने की आशंका है।--- मोहित जैन ,बागवान बेहट।
इस बार आम की फसल बहुत कम है। जिससे बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है। सूंडी आदि कीटों पर नियंत्रण के लिए इस बार कीटनाशकों का छिड़काव भी कई बार करना पड़ा है। जिससे फसल की लागत बढ़ गई है। -- मंसूर चौधरी, प्रधान ग्राम शाहपुर गाड़ा।
इस बार आम के बागों में बौर बहुत ही बढ़िया आया था, लेकिन तेज गर्मी से लेकर कीटों के प्रकोप के चलते यह रुक नहीं पाया। जिसका असर आम की फसल पर पड़ा है। इस बार बागों में आम गत वर्ष की अपेक्षा में काफी कम है।-- अंशुल सिंघल, बागवान, बेहट।
अधिक गर्मी से प्रभावित हुई आम की फसल
इस बार मार्च में 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। जिन बागों में उस समय सिंचाई नहीं हुई थी उनमें गर्मी से बौर प्रभावित हुआ, साथ ही बौर में आम भी कम बैठा। इसके अलावा भुनगा कीट का प्रकोप भी इस बार अधिक रहा है। इसका सबसे अधिक असर बेहट क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इस बार जनपद में आम के उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आने की आशंका है। -- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।

ब-ागवान मंसूर चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

बागवान मांगेराम धीमान- फोटो : SAHARANPUR

बागवान अंशुल सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

बागवान मोहित जैन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें