फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम निर्यात को मिलेगा बढावा, दिया जाएगा बागवानों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जनपद के 40 प्रगतिशील बागवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक बाग में जाकर उन्हें न सिर्फ कीट एवं रोग नियंत्रण के गुर सिखाएंगे बल्कि उन्हें विदेशी मानकों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन

जनपद सेे प्रतिवर्ष काफी मात्रा में आम का निर्यात होता है। इसको बढ़ावा देने के लिए बागवानों को निर्यात योग्य आम की फसल को तैयार करने के लिए दो बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली बार में बागवानों को आम की फसल को तैयार करने के गुर बताए जाएंगे। दूसरी बार में तैयार फसल की तुड़ाई आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक सीधे बागवान के बाग में जाकर प्रशिक्षित करेंगे। बागवानों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि निर्यात योग्य आम में कौन कौन से कीटनाशकों का प्रयोग किया जा सकता है। आम के बागों में रोग एवं कीट नियंत्रण की जैविक विधि की जानकारी भी बागवानों को दी जाएगी। किस देश में आम आयात करने के क्या मानक हैं, इसकी जानकारी भी प्रशिक्षण में दी जाएगी। जिससे बागवान अधिक से अधिक निर्यात योग्य आम को तैयार कर सकें।
स्थानीय आम का निर्यात बढ़ाने के लिए जनपद के 40 बागवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे जिले में निर्यात योग्य आम का उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रशिक्षण को दो सत्रों में संपन्न किया जाएगा। इसमें बागवानों को विदेश में आम आयात के मानकों की जानकारी दी जाएगी। - अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें