फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द आया आम पर बौर, अच्छी पैदावार की उम्मीद

Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आम के पेड़ पर आया बौर
विज्ञापन
सहारनपुर। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी से आम के बागों में इस बार करीब 15 दिन पहले ही बौर आना शुरू हो गया है। इससे बागवानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 26500 हेक्टेयर में आम की बागवानी हो रही है। जनपद में बेहट और तीतरों क्षेत्र में आम के बागों की बहुतायत है। आम में खिलते बौर को देखकर बागवान खुश हैं। गत वर्ष आम में देरी से बौर आया था, जिसका असर आम की उत्पादकता पर भी पड़ा था। इस समय आम के बौर को मिलीबग कीट से बचाव के लिए बागवानों को विशेष ध्यान रखना होगा। छोटे आकार का यह कीट आम के बौर और कोमल पत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाता है।
यह कीट जमीन से पेड़ पर चढ़ता है। इससे बचाव के लिए बागवानों को आम के पेड़ के तने पर दो से तीन फीट की एक पन्नी को लपेटकर उस पर ग्रीस लगा देना चाहिए। इससे मिलीबग कीट पेड़ पर नहीं चढ़ सकेगा और बौर प्रभावित नहीं होगा। जनपद में 15 वर्ष से अधिक आयु के एक पेड़ पर औसतन 170 किलो से 200 किलो तक आम का उत्पादन हो जाता है। किसी रोग और आंधी आदि ने नुकसान नहीं किया तो इस बार आम के अच्छे उत्पादन की संभावना है।
विज्ञापन

-
बोले बागवान
गांव अलीपुरा नौगांवा निवासी बाग मालिक देवी सिंह चौहान का कहना है कि इस बार आम का बौर सही समय पर निकल रहा है। यदि सब कुछ सही रहा तो और कीट का प्रभाव कम रहा तो आम की अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
-
गांव मगनपुरा निवासी बागवान हाजी मुकर्रम चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष बौर देरी से आया था। इसके चलते आम की फसल अच्छी नहीं हो पाई थी। इस बार बौर अच्छा निकल रहा है। इससे आम का उत्पादन अच्छा होने की संभावना है।
-
इस बार आम पर करीब 15 दिन पहले बौर आना शुरू हो गया है। बौर की आवक को देखते हुए आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। बागवानों को मिलीबग कीट और रोगों से बचाव के लिए उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन

गमपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें