फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धरने को हुए 233 दिन, सरकार नहीं ले रही सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीतरों। कलसी में मुआवजे की मांग को लेकर तीन गांवों के किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसानों को धरना देते 233 दिन का समय बीत गया है, लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिल सकी है।
बता दें, कि तीतरों क्षेत्र के कलसी, रामसहायवाला और बालू के किसानों की जमीन निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे में अधिग्रहीत की गई हैं। इन गांवों के किसानों की जमीनों को जंगल और बंजर ढाक बता कर सरकार ने उन्हें मुआवजे से वंचित कर दिया है। किसानों की जहां जमीन तो गई ही उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। इससे विरोध में किसान हाईवे पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धरने पर यशपाल सिंह, सेवाराम, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, नकलीराम, दिलशाद, मतलूब, गोवर्धन सिंह, ध्यानसिंह आदि किसान बैठे। इनका कहना है कि उन्हें गर्मी और फिर सर्दी का पूरा मौसम धरना देते बीत गया है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें