कल नहीं लगेगा मंगल बाजार
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से शहर में लगने वाला मंगल बाजार स्थगित कर दिया गया है। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि 13 अप्रैल को नेहरू मार्केट क्षेत्र में लगने वाला मंगल बाजार नहीं लगेगा। आगे का निर्देश परिस्थितियों को देखते हुए दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बाजारों में कम नहीं हो रही भीड़
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार को भी शहर के नेहरू मार्केट, रायवाला, शहीदगंज बाजार, प्रताप मार्केट, मोरगंज सहित तमाम प्रमुख बाजारों में भीड़ नजर आई। जामा मस्जिद के सामने सब्जी बाजार में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।
और बढ़ जाएंगे कंटेनमेंट जोन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में 231 कंटेनमेंट जोन हैं। रविवार को 148 कोरोना संक्रमित मिलने से कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाई जा रही है। क्योंकि एक संक्रमित मिलने पर 25 मीटर और दो संक्रमित मिलने पर 50 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का नियम है। वहीं, जिले में मिले 303 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।