सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जनपद में कक्षा एक से 12 तक के सरकारी और निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थाओं को 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थानों में अधिकतम 100 एवं बंद स्थानों में अधिकतम 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद