फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर  प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह शाकंभरी देवी रोड पर स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे शाहबुद्दीनपुर निवासी इमरान के शाकंभरी रोड पर बर्फ फैक्टरी के पास वाले आम के बाग में एक पेड़ से किसी युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन


मौके पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों को बुलवाया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन


एसएसआई अजय कुमार ने बताया, कि मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है, कि युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें