फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू युवती से की शादी, फिर अपनाया सनातन धर्म, साजिद अहमद से सतबीर राणा बना युवक

Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी डॉ. साजिद अहमद सोमवार को सतबीर राणा बन गए। धर्म परिवर्तन कर सतबीर राणा ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के जयकारे भी लगाए। 
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर हिंदू बना युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में हिंदू युवती से शादी करने वाले डॉ. साजिद अहमद ने सनातन धर्म अपना लिया। मंदिर में हवन-यज्ञ कर वह हिंदू बन गया और अपना नाम डॉ. सतबीर राणा रख लिया। धर्म परिवर्तन के बाद युवक ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के जयकारे भी लगाए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक व उसकी पत्नी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव धलापड़ा निवासी डाॅ. साजिद अहमद (36) ने एक वर्ष पूर्व अनीता के साथ शादी की थी। डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि शादी के बाद से मुस्लिम समाज के लोग उस पर ताना मारते थे और कहते थे कि वह हिंदू बन गया। परिवार के लोगों ने भी उसे बेदखल कर दिया।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: फूंक-फूंककर कदम रख रही बसपा, मेरठ से कई दिग्गज लाइन में, अभी तय नहीं प्रत्याशी

विज्ञापन

वह नकुड़ के मोहल्ला गांधीनगर में पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है। वह बीयूएमएस डाॅक्टर है। हिंदू धर्म में उसकी पहली से आस्था थी। काफी समय मुस्लिम समाज के लोग उसे परेशान कर रहे थे। इसके बाद उसने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। इस संबंध में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया।

सोमवार को डॉ. साजिद और उसकी पत्नी अनीता आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर पहुंचे। यहां पर साजिद ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ किया। पूजा-अर्चना कर साजिद और अनीता ने मंदिर में मत्था टेका और अपना नाम डॉ. सतबीर राणा रख लिया।
विज्ञापन

अनीता का कहना है कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके पति ने हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू संगठनों से जुड़े कपिल मोहड़ा ने बताया कि साजिद ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उसकी पत्नी पहले से हिंदू है।  

जान को भी बताया खतरा
युवक ने हिंदू बनने पर अपनी और पत्नी की जान को खतरा बताया है। उसका कहना है कि पहले से ही मुस्लिम समाज के लोग उसे धमकी देते थे। अब उसने सनातन धर्म अपना लिया है। ऐसे में उसे और पत्नी को जान का खतरा है। वह पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें