सहारनपुर के देवबंद में एक व्यक्ति को पहचान छिपाकर धार्मिक प्रतीकों के सहारे भीख मांगने के आरोप में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
स्थानीय लोगों को हुआ शक
बताया गया कि एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर देवी-देवताओं और विशेष रूप से जाहरवीर बाबा के नाम पर लोगों से भीख मांग रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था, जिसके चलते कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।