फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घरों में मातम, पुलिस भर्ती का सपना भी टूटा

Fri, 22 May 2026 08:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अंकुश सहगल और गंगोह में कोचिंग संचालक अमरीश की मौत से परिवारों में शोक है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में कोचिंग सेंटर संचालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती का सपना अधूरा छोड़ गया अंकुश
गंगोह क्षेत्र के गांव सलारपुरा निवासी 28 वर्षीय अंकुश सहगल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके पिता बलकार सहगल के अनुसार अंकुश परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पुलिस सेवा में जाना चाहता था। वह बीएड की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: रास्ता पूछकर रोका, हथियार दिखाकर लूटी बाइक, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

विज्ञापन

गुरुवार शाम वह गंगोह स्थित कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में भट्ठे के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकुश ने स्वयं परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अंकुश चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कोचिंग संचालक की मौत
दूसरी घटना लखनौती क्षेत्र के गांव मोहड़ा निवासी 27 वर्षीय अमरीश के साथ हुई। बृहस्पतिवार रात वह गंगोह से अपने गांव लौट रहा था। सत्संग भवन के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। अमरीश ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान नहीं बच सकी।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पूर्व प्रधान मनोज शर्मा के अनुसार अमरीश गंगोह में कोचिंग सेंटर संचालित करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था और अविवाहित था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें