युवक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में गंगोह के मोहल्ला गुजरान में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सोते समय कच्चे मकान की छत भरभराकर नीचे सो रहे परिवार पर गिर पड़ी। मलबे में दबकर अफसरून (30) पुत्र रशीद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी इमराना, बेटी इनायत (4), बेटा हमज़ा (3) और डेढ़ वर्ष की बेटी इनाया बाल-बाल बच गए। हादसे में घरेलू व खाने-पीने का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
अफसरून मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब सभी सो रहे थे, तभी छत भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर पड़ोसी और वार्ड सभासद मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक अफसर की सांसें थम चुकी थीं। पत्नी और बच्चों को मामूली चोटें आईं।
परिजनों के मुताबिक, अफसरून मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में वही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी इमराना, बूढ़ी मां मसरूफन और तीनों मासूम बच्चों का सहारा छिन गया। हादसे के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।