फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्ची की हालत बिगड़ने पर पता चली घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और उसे डरा धमकाकर घर भेज दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता का कहना है कि वह बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और 10 साल की बेटी थी। 28 अगस्त की दोपहर में जब उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी, गांव का ही एक युवक उनके घर पहुंचा और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे डराया कि यदि उसने अपने घर पर इस बारे में बताया या फिर किसी अन्य को इसकी जानकारी दी तो वह उसे जान से मार देगा। इससे उसकी बेटी दहशत में आ गई। दो दिन तक उनकी बेटी ने खाना नहीं खाया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी बेटी से काफी पूछताछ की तब जाकर उसने घटना बताई। पांच सितंबर को वह घर पहुंचा। पत्नी ने उसे बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। छह सितंबर को वह अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। सीओ मुनीषचंद्र ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी विशाल को रविवार को कलसिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें