उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक में दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही कोविड की तीसरी लहर से बचाव हो सकता है। व्यापारी ग्राहकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक करें।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण की दो लहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई हैे। इसके चलते लगे लॉकडाउन से व्यापार और उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। अब तीसरी लहर की आहट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं है। इससे बचाव के लिए हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी ग्राहकों को भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक करें। इस दौरान जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक एवं वरिष्ठ सलाहकार मेजर एसके सूरी, प्रांतीय मंत्री रमेश डाबर, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन गोयल, जिला प्रभारी संदीप सिंघल, संरक्षक गुलशन नागपाल एवं अनिल गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव राज खुंगर, संजय माहेश्वरी, अशोक मलिक, ललित पोपली, संजीव सचदेवा, अभिषेक भाटिया, विक्रम कपूर, मुरली खन्ना, अंकित टंडन आदि मौजूद रहे।