फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं भी रामजी का वंशज हूं, मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करो- इमरान मसूद आखिर क्यों कह डाली ऐसी बात?

Thu, 03 Apr 2025 12:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि सौगात-ए-मोदी में जिस तरह वक्फ बोर्ड बिल दिया गया है वह उचित नहीं है। इमरान मसूद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि सौगात-ए-मोदी में जिस तरह वक्फ बोर्ड बिल दिया गया है वह उचित नहीं है। हमें सौगात में शिक्षा और रोजगार दीजिए, जो गोलियां छाती पर मारी जा रही है वह उसे बंद कीजिए। मैं भी रामजी का वंशज हूं मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करो।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुसलमानों के वक्फ की जमीन पर सरकार की नजर है। स्थिति यह है कि वक्फ बिल का ड्राफ्ट करने वालों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। वक्फ की जमीनों पर पहले गैर जमानती कब्जा था। अब इसे जमानती धाराओं में लाया गया है।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: एक-दूसरे को देख रो पड़े मुस्कान और साहिल, जेल में सिलाई-खेती के अलावा ये काम भी कर रहे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार इस तरह वक्फ की जमीन पर कब्जे को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। वक्फ को मुसलमान जानता है और समझता भी है। उन्होंने वक्फ के मुद्दों को हल करने वाली कमेटी पर भी सवाल खड़े किए। सांसद ने सवाल किया कि कमेटी में 11 सदस्य गैर मुस्लिम होंगे, क्या किसी अन्य धर्म के ट्रस्ट में गैर मुस्लिम को रखा जाता है।

ऐसे में मुसलमानों को न्याय कैसे मिलेगा। सांसद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समानता की बात की थी। देश में राजनीतिक के साथ सामाजिक लोकतंत्र जरूरी है।

यूपी में वक्फ की जमीन पर सरकारी कब्जे का मामला भी उठाया। सांसद ने कहा कि यूपी में 78 फीसदी वक्फ की जमीनों को सरकारी बता दिया गया। कर्नाटक में भी इसी तरह कई जमीनों पर सरकारी कब्जा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें