जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने फलस्तीन में जारी खूनी संघर्ष और आवासीय क्षेत्रों पर भारी बमबारी की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे तत्काल रोकने की अपील की है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाने की मांग की है।
सोमवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने वैश्विक शक्तियों, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद और वर्ल्ड मुस्लिम लीग आदि से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मौलाना मदनी ने कहा कि भारत के लोग फलस्तीनियों के साथ हैं। क्योंकि यह लोग पिछले 75 वर्षों से इस्राइल के दमनकारी कब्जे और हिंसा से त्रस्त हैं। इसी वजह से वह आज भी अपनी ही मातृभूमि में कैदियों की तरह रह रहे हैं।