फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। शासन के निर्देशानुसार 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण व पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से बुधवार को रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर रैली मुख्य बाजार में गुजरी। रैली में मौजूद नगर पंचायत कर्मियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्रयोग न करने की सलाह दी। रैली में शामिल रहे सफाई कर्मचारियों ने रास्ते में पड़ी मिली प्लास्टिक को इकट्ठा किया। बाद में मुख्य बस स्टैंड पर नगर पंचायत कर्मियों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। शपथ चेयरमैन गुलशाना के पति चौधरी इनाम शाकिर ने दिलाई। रैली में लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी, राकेश छलेरिया, खालिद बुखारी, मरगूब अहमद, पूर्व चेयरपर्सन पति चौधरी इनाम शाकिर, सभासद शमीम अंसारी के अलावा नगर पंचायत का समस्त स्टाफ व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें