फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी का बयान दुरुस्त, किसी भी चीज को मानने के लिए जबरदस्ती क्यों : उलमा

Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मुसलमानों के वंदे मातरम् पढ़ने या गाने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान का उलमा ने समर्थन किया है। उलमा का कहना है जिस चीज की इस्लाम धर्म में मनाही है, उसी को करने के लिए उन पर जबरदस्ती क्यों की जा रही है।
विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक, प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि वंदे मातरम् पर ऐतराज कोई सियासी जिद नहीं, बल्कि एक खालिस दीनी मसला है, जिसकी जड़ें इस्लामी तालीमात में मौजूद हैं और जिसे समझने के लिए सलीके और तहकीक (पड़ताल) की जरूरत है। मौलाना अरशद मदनी के बयान को सही ठहराते हुए गोरा ने कहा की वंदे मातरम् का ऐतराज किसी भी सूरत में वतन-दुश्मनी नहीं है। मुसलमान हमेशा इस मुल्क के वफ़ादार रहे हैं और आज भी हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत उनकी जिंदगी, एहसास और पहचान का हिस्सा है।

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि वंदे मातरम कोई भी पढ़े या गाए हमें कोई ऐतराज नहीं है। ये सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) मुल्क है और इसके संविधान ने हर किसी को अपने धर्म के मुताबिक ज़िंदगी गुजारने का अधिकार दिया है। कहा कि न हम किसी के साथ जबरदस्ती कर रहे कि वंदे मातरम् न पढ़ें और न ही कोई हमारे ऊपर इसको पढ़ने के लिए जोर डाले। किसी भी चीज को जबरन थोपा जाना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें