देवबंद में बिजलीघर पर मशीन ठीक करते इंजीनियर
- फोटो : DEVBAND
बिजलीघर में मशीन खराब, कई मोहल्लों की आपूर्ति बंद
सहारनपुर, देवबंद। बिजलीघर में वीसीबी मशीन खराब होने से कई मोहल्लों की आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। इस कारण लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
शनिवार को दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर बिजली गायब हुई तो उसके बाद देर शाम तक भी नहीं आई। कर्मचारियों ने बताया कि हाईवे स्थित बिजलीघर में वीसीबी मशीन खराब हो गई। इसे ठीक कराया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोग पहले से परेशान हैं, ऊपर से रमजान और उस पर बिजली का ठप हो जाना। लोगों को रुला देने वाला रहा। वहीं, बिजली बंद रहने से इंर्वटर भी जवाब दे गए। इस कारण देर शाम लोगों को रोजा इफ्तार भी अंधेरे में करने को मजबूर होना पड़ा। मशीन खराब होने से नगर के मोहल्ला खानकाह, सराय मालियान, पठानपुरा, मोहल्ला किला, घास मंडी, भायला रोड, बेरुन कोटला, अंदरुन कोटशला आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बंद रही।